प्रयागराज में ज्येष्ठ माह के दूसरे 'बड़े मंगलवार' पर संगम नगरी हनुमान भक्ति में लीन दिखी। विश्व प्रसिद्ध श्री बड़े हनुमान मंदिर यानि कि लेटे हुए हनुमान जी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंगलवार के विशेष अवसर पर मंदिर में भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।<br /><br /><br />#Prayagraj #BadeMangal #HanumanJi #Bajrangbali #HanumanTemple #SangamNagri #JaiBajrangbali #LeteHanumanJi #TuesdayVibes #SpiritualIndia #HinduFestival #Devotional #TempleDarshan #Bhakti #ReligiousIndia #HanumanBhakt #SpecialPuja #IndiaCulture #FaithAndDevotion #PrayagrajNews<br />
